Gujarat: सूरत में बड़ा हादसा, प्रिंटिंग मिल में गैस लीक होने से 6 मजदूरों की मौत, 25 लोग घायल

गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्रिंटिंग मिल में गैस लीक होने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में 25 लोग घायल हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 January 2022, 10:54 AM IST
google-preferred

सूरत: गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सूरत के सचिन एरिया में स्थित एक प्रिंटिंग मिल में गैस लीक होने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में 25 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। राहत-बचाव कार्य जारी हैं।

गैस लीकेज को काबू करती टीम

यह हादसा सूरत के एक औद्योगिक क्षेत्र सचिन जीआईडीसी में सुबह 4 बजे हुआ। अचान गैस लीक होने से लोग इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में पूरे परिसर में ये गैस फैल गयी। जिससे वहां उपस्थित लोगों का दम घुटने लगा। घटनास्‍थल पर ही छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और 20 से ज्यादा लोगों की हालत खराब होने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया। 

सूचना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। गैस लीक कैसे हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 20 मजदूरों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि कुछ खतरे से बाहर हैं।

अस्‍पताल सूत्रों का कहना है कि गुरूवार सुबह 5 बजे गैस लीकेज की घटना को लेकर फोन आया, मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत अस्‍पताल लाया गया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो चुकी है ये लोग गैस लीक होने के कुछ मिनट बाद ही जमीन पर गिर पड़े थे। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है।

Published : 
  • 6 January 2022, 10:54 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement