हिंदी
नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि स्पेस में अंतरिक्ष यात्री बाल कैसे धोते हैं। NASA द्वारा रिलीज किए गए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक वीडियो में अंतरिक्ष यात्री ने अपने बाल धोकर दिखाए हैं।
वीडियो में महिला ने बताया पूरा प्रोसेस
वीडियो में दिख रही महिला यात्री ने बताया कि बाल धोने के लिए गुनगुना पानी, नो रिन्स शैम्पू, तौलिया और कंघी की जरूरत पड़ती है। महिला पाउच की मदद से पानी बालों में लगाती है फिर नो रिन्स शैंपू को बालों की जड़ों में लगाया जाता है और फिर हाथ से बालों में फैलाया, फिर पानी से शैंपू हटाकर तौलिये से बाल पोछ दिए गए और फिर कंघी से झाड़ दिया।
महिला ने बताया कि बाल सूखने के बाद जो पानी भाप बनकर उड़ता है, वो अंतरिक्ष यान सोख लेता है और उसे पीने के पानी में बदल देता है। इस प्रोसेस को भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स भी अपने बाल धोने के लिए अपनाती हैं।
बिना ग्रैविटी के बाल धो पाना बेहद मुश्किल काम लगता है मगर स्पेस यात्री ने वीडियो में काफी आसान कर के उसे दिखाया है।
वापस आ रहे हैं अंतरिक्ष यात्री
बता दें कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर लगभग नौ महीने की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं। अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च को तड़के सुबह 3.27 बजे धरती पर आने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताए गए अपने समय के बाद, वे स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन के माध्यम से वापस आएंगे।
Published : 18 March 2025, 1:08 PM IST
Topics : astronauts wash hair in space video Dynamite News how to wash hair in international space station how to wash hairs in space nasa video washing hair in space space station Sunita williams return news Sunita Williams Returns woman astronaut wash hair in space viral video