भारत ने नियुक्त किया थाईलैंड में अपना नया राजदूत

हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरफ से सराहना पा चुकी भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी सुचित्रा दुरई को भारत सरकार ने थाईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 11 October 2018, 3:55 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस-1988) बैच की अधिकारी सुचित्रा दुरई को भारत सरकार ने थाईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। दुरई वर्तमान समय में केन्या में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर तैनात हैं।

सुषमा स्वराज ने भी सराहा था दुरई का कार्यों को

हाल ही में कैन्या में फंसी भारतीय लड़कियों को सुरक्षित स्वदेश भेजने में दुरई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके कार्यों की भी खूब सराहना की थी। दुरई जल्द ही नये कार्यभार को ग्रहण करेंगी। 
 

Published : 
  • 11 October 2018, 3:55 PM IST

Related News

No related posts found.