हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर में ईओ और अध्यक्ष की तकरार के कारण कर्मचारियों का वेतन दो माह से रुका हुआ है। इसको लेकर कर्मचारियों ने एक माह का वेतन न मिलने पर हो हल्ला किया था लेकिन ईओ के समझाने के बाद यह काम पर वापस लौट गए थे।
दूसरे माह का भी वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों के गुस्से ने आंदोलन कर रूप ले लिया। स्थिति यह है कि तीन दिनों से हड़ताल के कारण सड़कों पर भीषण गंदगी बिखरी पड़ी है।
यही नहीं शाम से लेकर पूरी रात फरेंदा कस्बा अंधेरे में तब्दील रह रहा है।
सभासदों ने उठाई झाडू
हड़ताल के कारण अब तो सभासद खुद सड़कों पर झाडू लगा रहे हैं। यही नहीं सहयोगियों और नागरिकों से भी अपने-अपने घर के सामने सफाई रखने की अपील कर रहे हैं।
Published : 3 April 2024, 2:16 PM IST
No related posts found.