महराजगंज: कोरोना वायरस का मरीज मिलने से हड़कंप, पनियरा इलाके का है युवक, प्रशासन चौकस

कोरोना मुक्त घोषित होने के बाद महराजगंज से एक बुरी खबर सामने आई है। बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 April 2020, 11:19 AM IST

महराजगंजः जिले में दिल्ली से कुछ दिन पहले अपने ट्रक ड्राइवर भाई के साथ आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मचा गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना मुक्त जिला बना महराजगंज, छह जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, लोगों ने ली राहत की सांस

जानकारी मिलने के साथ ही गांव को सील कर दिया गया है। अब इस कोरोना पॉजिटिव के परिवार के सभी सदस्‍यों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह शख्स पनियरा क्षेत्र का रहने वाला है। छह दिन पहले दिल्ली से आया था। इसे आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था, बुधवार रात को इसका टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Published : 
  • 30 April 2020, 11:19 AM IST