हिंदी
गोरखपुर: गोरखपुर से कोलकाता और हैदराबाद के लिए फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। गोरखपुर एयरपोर्ट से दोनों प्रमुख महानगरों के लिए 30 अप्रैल से उड़ान शुरू हो जाएगी। गोरखपुर से दिल्ली और मंगलूरू के लिए पहले से हवाई सेवा दे रहे इंडिगो ने ही इन दोनों महानगरों के लिए भी उड़ान शुरूआत ही है।
समय सारणी हुई जारी
इंडिगो की ओर से समय सारणी भी जारी कर दी गई है। गोरखपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और 6.30 बजे हैदराबाद पहुंच जाएगी। वहीं कोलकाता के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट 12:30 बजे उड़ान भरेगी और 2:10 बजे पहुंच जाएगी।
कम किराए में सफर होगा आसान
गोरखपुर से हैदराबाद के लिए शुरुआती किराया लगभग 3000 रुपये है, वहीं कोलकाता के लिए शुरूआती किराया 3200 रुपये रखा गया है।
Published : 8 March 2019, 5:26 PM IST
Topics : इंडिगो फ्लाइट उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट गोरखपुर से कोलकाता गोरखपुर से कोलकाता की फ्लाइट टिकट बुकिंग राष्ट्रीय व्यापार हैदराबाद की फ्लाइट
No related posts found.