हिंदी
कोल्हुई(महराजगंज): कोल्हुई कस्बे के मेन तिराहे से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से नोटों से भरा बैग बरामद किया है। जिसके बाद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
बता दें कि कार से 2000, 500, 200, 100 के नोटों से भरा बैग मिला है। जिसमें करीब 68 लाख से अधिक कैश बरामद हुआ है। युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कार और युवक को थाने लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक का नाम रोहित यादव है जो थाना कैंट जनपद गोरखपर का निवासी है।

खबर लिखे जाने तक इतने कैश कहा ले जया जा रहे था या पैसे किसके थे इसका कुछ पता नही चल पाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
कोल्हुई पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की मुखबिर की सूचना पर बरामदगी हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Published : 3 April 2023, 10:10 AM IST
Topics : एसएसबी कार कोल्हुई कस्बा नोटों से भरा बैग पुलिस महराजगंज
No related posts found.