हिंदी
राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां ईवीएम मशीनों की खराबी को लेकर सरकारी व्यवस्था पर हमला बोला वहीं उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये अपनी दावेदारी का ऐलान भी कर दिया। पूरी खबर..
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी में प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर फिर एक बार जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई को कम करने के लिये सत्ता में आयी थी, लेकिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों ने भाजपा की मंशा की पोल खोल दी है। अखिलेश ने कहा कि कई जगहों पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं और भाजपा किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है।
प्रेस वार्ता से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली दी।
सपा अध्यक्ष ने साफ किया कि वह खुद 2019 के लोक सभा का चुनाव लड़ेंगे।
अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता की खास बातें
1. उपचुनाव में लोगों का EVM मशीनों से भरोसा टूटा है, ये लोकतंत्र के लिए खतरा है
2. हम मांग करते है कि बैलेट से चुनाव होना चाहिए, बैलेट पेपर से चुनाव होने से लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ेगा।
3. महोबा, हमीरपुर, बाँदा आदि जगहों पर किसानों ने बड़ी संख्या में आत्महत्या की, लेकिन सरकार ने आँखें मूंदे रखी।
4. दुनिया के तमाम लोकतांत्रिक देश बैलेट पेपर से चुनाव करा रहें है, देश में भी यही प्रक्रिया अपनानी चाहिए।
5. मौजूदा समय में राज्य में विकास की कोई बातें नहीं हो रही है।
6. हमारा एक ही चैलेंज है कि कोई हमसे ज्यादा साइकिल चलाकर दिखाए, गर्मी में EVM में बंद हो सकती है, साइकिल नहीं।
7.ये सरकार महगांई कम करने वाली थी, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहें है, क्या यही महंगाई कम होना है?
9. सरकार ने कर्ज माफ़ी के नाम पर किसानों को धोखा दिया।
10. 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ूंगा
Published : 29 May 2018, 12:26 PM IST
Topics : अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फेंस लखनऊ लोकसभा चुनाव सपा अध्यक्ष
No related posts found.