हिंदी
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक और उसका भाई के साथ पुलिस के साथ चल रही लुका छुपी का खेल आज आखिरकार खत्म हुआ और विधायक ने भाई सहित कानपुर आयुक्तायलय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने विधायक और उसके भाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने कानपुर आयुक्तालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण करने के दौरान विधायक इरफान सोलंकी के साथ जहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, तो वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी और अमिताभ बाजपेई भी मौजूद रहे।
जिसके बाद आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को पूरा करते हुए पुलिस ने विधायक सोलंकी और उसके भाई रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। (वार्ता)
Published : 2 December 2022, 6:03 PM IST
Topics : आत्मसमर्पण आयुक्तायलय इरफान सोलंकी उत्तर प्रदेश कानपुर रिजवान सोलंकी विधायक समाजवादी पार्टी सीसामऊ विधानसभा
No related posts found.