हिंदी
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर की थाना मूलगंज पुलिस ने चार बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये चारों भारतीय बनकर कानपुर में छिपे थे।
इतना ही नहीं, इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान ने अपने लेटर पैड पर लिखकर दिया था कि डॉ. रिजवान ‘भारतीय’ हैं।
जिसके आधार पर बंगलादेशी नागरिकों ने कई सरकारी दस्तावेज भी बनवा रखे थे। (वार्ता)
Published : 12 December 2022, 3:36 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कानपुर गिरफ्तार नागरिकों बंगलादेशी मूलगंज पुलिस
No related posts found.