हिंदी
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के अलग-अलग इलाकों में नकली शराब पीने से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 27 तक बतायी जा रही है। ये मौतें पिछले तीन से चार दिनों में हुईं है। पुलिस को भी शक है कि जहरीली और नकली शराब पीने के कारण ये मौंते हुईं है।
डीएसपी का कहना है कि पिछले तीन दिनों में ही करीब 25 लोगों की मौतें हुई है। मृतकों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिये संबंधित क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के जांच के आदेश दे दिये गये हैं। बताया जाता है कि 7 मौतें पिछले 24 घंटों में सामने आयी है।
Published : 5 November 2020, 2:11 PM IST
No related posts found.