
सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला चौकी क्षेत्र के कोठा टोला बिल्ली रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला चोपन थाना क्षेत्र स्थित कोठा टोला बिल्ली रेलवे क्रॉसिंग के पास का है। मृतक युवक की पहचान सूरज (28) पुत्र बच्चू राम के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृत सूरज हलवाई का काम करता था और उसके तीन बच्चे भी हैं। वही शव मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को डाला रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतक का शव खाली दुकान के पास सीढ़ी के नीचे पाया गया। शव के पास काफी खून पड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि युवक की प्रथम दृष्टया सीढ़ी से गिरने से मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
Published : 8 July 2024, 3:35 PM IST
Topics : Dead body Railway Crossing Sonbhadra uttar pradesh youth उत्तर प्रदेश युवक रेलवे क्रॉसिंग शव सोनभद्र