
फतेहपुर: जिले में आज सदर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी इलाके में 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस की जांच में पाया गया है कि रिटायर्ड फौजी हरिशंकर सिंह चौहान के बेटे ने ही इस चोरी को अंजाम दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक हरिशंकर सिंह चौहान का बेटे सट्टेबाजी में एक करोड़ 40 लाख रुपए हार गया था। साथ ही ऑनलाइन गेम में भी लाखों रुपए उड़ाए थे। बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर 50 लाख रुपए की चोरी की योजना बनाई थी। बता दें कि हरिशंकर सिंह चौहान ने पुलिस में 50 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पाया कि सट्टेबाजी में भारी नुकसान होने के बाद बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लोग हैरान हैं कि बेटे ने अपने ही परिवार के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की।
Published : 17 July 2024, 2:18 PM IST
Topics : crime news Dynamite News fatehpur news UP News आवास विकास कॉलोनी क्राइम समाचार फतेहपुर समाचार यूपी समाचार