हिंदी
गंगटोक: पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में शनिवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पैर में एक छोटी सर्जरी की गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तमांग (55) को एक पैर में परेशानी महसूस हो रही थी और उन्हें सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने पैर में छोटी सर्जरी की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अगले दो दिनों में ठीक हो जाने और काम पर लौट जाने की संभावना है।
तमांग ने सोशल मीडिया पोस्ट में सिक्किम के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
Published : 26 November 2023, 8:45 AM IST
No related posts found.
No related posts found.