हिंदी
सिद्धार्थनगर: 5 जून 2018 को विश्व परिवार पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले के सरकारी दफ्तरों, थानों और तहसीलों में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समाजिक संस्था दिशा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपनगर हल्लौर में पौध वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए सोसाइटी अध्यक्ष राहिब रिज़्वी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण रखने के लिए सभी लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी होगी और वृक्षारोपण करके अपना योगदान देना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में पर्यावरण पर ख़तरा मंडरा रहा है। विकास की दौड़ में पर्यावरण को नज़र अंदाज़ करके हरे-भरे वृक्षों को काटा जा रहा है। अगर समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो पृथ्वी को आग का गोला बनते हुए देर नहीं लगेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग़ुलाम हुसैन, कामयाब, नब्बन, ज़फरुल हसन,शमीम, ज़िया, नासिर आदि की भूमिका सराहनीय रही।
Published : 5 June 2018, 6:12 PM IST
No related posts found.