जन्मदिन विशेष: 30 साल की हो गई श्रद्धा कपूर

डीएन ब्यूरो

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुबंई में हुआ था। वे प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी है। श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' के बाद डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म, 'लव का द एंड' (2011) की, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' से।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर


मुंबई: श्रद्धा कपूर का  जन्म 3 मार्च 1987 को मुबंई में हुआ था। वे प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी है।
 
1.श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापूरी भी एक चर्चित अभिनेत्री हैं।
2.श्रद्धा पढ़ने में हमेशा होशियार थी, 12वीं में उन्होंने 95% अंक प्राप्त किये थे।
3.श्रद्धा ने इपने करियर की शुरुआत फिल्म तीन पत्ती(2010) से की थी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, आर माधवन और राइमा सेन भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
4.श्रद्धा बिजली कड़ने से डरती हैं, साथ ही श्रद्धा प्रशिक्षित स्क्यूबा डाइवर भी हैं।


'आशिकी 2' ने बनाया स्टार..
श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' के बाद डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म, 'लव का द एंड' (2011) की, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' से। इस फिल्म के लिए उन्होंने यशराज प्रोडक्शन के साथ किया गया तीन फिल्मों का करार तोड़ दिया था। दरअसल, जब श्रद्धा ने 'लव का द एंड' की थी, तब यशराज के साथ दो और फिल्मों का करार किया था, जिनमें से एक अर्जुन कपूर स्टारर 'औरंगजेब' भी थी। हालांकि, जब उन्हें 'आशिकी 2' के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने यशराज के साथ किया करार तोड़ दिया। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
 

 

इन प्रोजेक्ट्स पर कर रहीं काम
श्रद्धा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'हसीना द क्वीन' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में काम कर रही हैं। इसके अलावा श्रद्धा फिल्म 'एक विलेन' और 'हैदर', 'ABCD 2' (Any Body Can Dance 2), 'बागी', 'रॉक ऑन-2', 'ओके जानू', फिल्मों से ऑडियंस की वाहवाही लूट चुकी हैं।










संबंधित समाचार