हिंदी
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत ग्राम राजश्री में आज अपने खेत पर सिंचाई के लिए बिजली की मोटर चालू करते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान संता कुशवाहा (50) के रूप में हुयी है। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि संता जब अपने खेत की मोटर चलाने गया, तब बिजली का तार टूटने से उसे करंट लग गया और उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।(वार्ता)
Published : 5 July 2022, 3:26 PM IST
Topics : करंट ग्राम राजश्री पुलिस मध्यप्रदेश मौत शिवपुरी
No related posts found.