हिंदी
कोच्चि: दैनिक मातृभूमि अखबार के खेल संपादक और वरिष्ठ पत्रकार पी.टी. बेबी का शनिवार को यहां एक निजी मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बेबी का कुछ समय से पेट संबंधी बीमारी का इलाज जारी था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, वर्ष 1996 में मातृभूमि के कन्नूर संस्करण से जुड़ने के बाद बेबी ने ओलंपिक, क्रिकेट और फुटबॉल विश्व कप सहित कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं को कवर किया था।
Published : 9 July 2023, 4:59 PM IST
Topics : death Journalist media P T Baby sports खेल निधन पत्रकार पी टी बेबी मीडिया