हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है।
Published : 19 June 2023, 2:13 PM IST
Topics : IPS Rabi Sinha RAW chief खुफिया एजेंसी नई दिल्ली नियुक्ति भारतीय पुलिस सेवा रवि सिन्हा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ
No related posts found.