हिंदी
बेंगलुरु/लखनऊ: 1964 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के बेहद तेज-तर्रार IPS अधिकारी भारत प्रसाद सिंह (बीपी सिंह) का 83 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में सोमवार की दोपहर को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही आज किया जा रहा है।
मूल रुप से बिहार के मुंगेर जिले के निवासी बीपी सिंह को उनकी साहसिक पुलिसिंग के लिए याद किया जाता है।
वे बनारस, आगरा, अलीगढ़ जैसे बड़े जिलों के एसएसपी रहे।
साथ ही लगभग 7 साल तक गोरखपुर के डीआईजी रहे जहां उनके काम को आज भी लोग याद करते हैं।

वे इलाहाबाद जोन के आईजी से लेकर डीजी पीएसी, डीजी रेलवे भी रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के चंबल इलाके में फैले सभी डकैतों का सफाया करने का श्रेय बीपी सिंह के नाम है।
वे अपने पीछे दो पुत्र मुकेश सिंह व राकेश सिंह व एक पुत्री को छोड़ गये हैं।
राकेश सिंह 1989 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस हैं।
Published : 22 May 2023, 6:38 PM IST
Topics : आईएएस आईपीएस कर्नाटक निधन पिता बिहार बीपी सिंह भारत प्रसाद सिंह राकेश सिंह
No related posts found.