Uttar Pradesh: देखिये यूपी में आपराधिक दोषसिद्धि अभियान में टॉप-10 जिलों की सूची, नोएडा सबसे आगे, कई को सुनाई गई फांसी की सजा

उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन महीने लंबे विशेष अभियान के दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सबसे अधिक संख्या में अपराधियों की दोषसिद्धि सुनिश्चित की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 October 2023, 11:46 AM IST
google-preferred

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन महीने लंबे विशेष अभियान के दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सबसे अधिक संख्या में अपराधियों की दोषसिद्धि सुनिश्चित की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल एक जुलाई को शुरू किए गए 'अभियान दोषसिद्धि' के दौरान, राज्य भर में 7,665 मामलों के संबंध में विभिन्न अदालतों द्वारा कुल 10,487 आरोपियों को दोषी ठहराया गया।

इसमें कहा गया कि तीन महीने के अभियान के दौरान, दो आतंकवादियों सहित 10 अपराधियों को मौत की सजा सुनाई गई, जबकि 1,142 आरोपियों को अदालतों ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अनुसार अन्य 180 आरोपियों को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई जबकि 722 को 10 साल या उससे अधिक की सजा सुनायी गई।

यूपी के टॉप 10 जनपद

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार इस वर्ष एक जुलाई से गौतमबुद्ध नगर में 408 दोषसिद्धि सुनिश्चित की गई, इसके बाद सहारनपुर (244), अलीगढ (236), बुलन्दशहर (228), फिरोजाबाद (209), गाजियाबाद (204), आगरा (199), अमरोहा (195), मुजफ्फरनगर (186), बाराबंकी (177) का स्थान रहा।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने खराब प्रदर्शन वाले जिलों के आंकड़े साझा नहीं किये।

No related posts found.