हिंदी
नई दिल्लीः कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। संसद से लेकर सड़क तक हर जगह किसान आंदोलन पर चर्चा जारी है। आंदोलन के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के मंडी हाउस पर कृषि कानूनों के समर्थन को लेकर सिटिजन मार्च के मद्देनजर वहां दिल्ली पुलिस के साथ- साथ पारा मिलिट्री के काफी जवानों को भी तैनात किया है। मौके पर अडिशनल डीसीपी सहित कई इंस्पेक्टर और ACP भी मंडी हाउस के पास पहुंचे हैं।
बता दें कि जारी आंदोलन के बीच आज हरियाणा के जिंद में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत समेत 50 खापों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर नई रणनीति बनाई जायेगी। किसानों के जारी आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने मोदी सरकार को घरने के लिये नई रणनीति का ऐलान किया है। किसान मोर्चा का कहना है कि मोदी सरकार के खिलाफ 3 से 10 फरवरी गांव-गांव अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान देश के कई गांवों में चलाया जायेगा।
Published : 3 February 2021, 12:47 PM IST
Topics : farmer protest Farmers Protest Kisaan Andolan Mandi House Singhu border किसान आंदोलन तीन कृषि कानून मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन सिंघु बॉर्डर