हिंदी
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर की 25 वर्षीय एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की मुंबई के अंधेरी स्थित मारोल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में उनके प्रेमी आदित्य पंडित को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सृष्टि के परिवार ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से उनके गृह जनपद में हड़कंप मच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गोरखपुर की एयर इंडिया की पायलट का शव सोमवार सुबह उनका उनके कमरे में मिला।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर के आजाद चौक के शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाली सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थी। सृष्टि को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। सृष्टि तुली के चाचा विवेक तुली ने बताया कि उनकी भतीजी 25 वर्षीय सृष्टि मुंबई के अंधेरी में रहती थी। रविवार की रात बेटी का दिल्ली से कॉल आया, तो उसने बताया कि सृष्टि नहीं रही। सृष्टि के नंबर पर कॉल करने पर उर्वी नाम की लड़की ने कॉल रिसीव की।
झगड़े के बाद हुआ हादसा
पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के दिन आदित्य और सृष्टि के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आदित्य देर रात दिल्ली लौट गया. सृष्टि ने उसे फोन कर आत्महत्या की बात कही. आदित्य जब वापस लौटा तो उसने दरवाजा बंद पाया। चाबी बनवाकर दरवाजा खुलवाया तो सृष्टि बेहोश पड़ी थी।
सृष्टि के चाचा विवेक तुली का आरोप है कि जब सृष्टि ने सुसाइड करने की बात कही थी तो आदित्य ने पुलिस को खबर क्यों नहीं दी? इसके बाद क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ भी की गई। चार्जिंग केबल गैराज में मिली। सृष्टि के फ्लैट की तीन चाबियां थीं। दो चाबियां उसके पास और एक चाबी उसकी रूममेट के पास थी, जो उस समय ड्यूटी पर थी। सृष्टि की दूसरी चाबी पुलिस को नहीं मिली है। आदित्य पंडित और उसकी गर्लफ्रेंड या कोई तीसरा शख्स वहां था, ये नहीं बता सकते।
गोरखपुर की पहली महिला पायलट
सृष्टि गोरखपुर की पहली महिला पायलट थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया था। उनकी अंतिम विदाई में सैकड़ों लोग शामिल हुए। सृष्टि एक आर्मी परिवार से थीं और उनके दादा 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे।
पुलिस के मुताबिक आदित्य ने बताया है कि वो सृष्टि के फ्लैट से दिल्ली अपने घर जाने के लिए रात 1:29 बजे निकला था। इसके बाद करीब रात 2 बजे सृष्टि ने उसे कॉल करके बताया कि वो सुसाइड करने जा रही है। तब तक वो मुंबई से 35 किलोमीटर दूर जा चुका था।
इसके बाद वो वापस आया और अपनी एक गर्लफ्रेंड को बुलाकर सोमवार सुबह 5 बजे दूसरी चाबी बनवाकर ताला खुलवाया। अंदर देखा तो सृष्टि चार्जिंग केबिल से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Published : 28 November 2024, 10:25 AM IST
Topics : CM Yogi DynamiteNews Gorakhpur HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Mumbai pilots police suicide