हिंदी
महराजगंज: जिला अस्पताल पर ड्यूटी के दौरान तैनात पीआरडी जवान से दो लोगो ने हाथा-पाई किया है। इस दौरान दोनो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछ–ताछ के लिए कोतवाली लाया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिला अस्पताल के गेट पर तैनात पीआरडी जवान राधेश्याम ट्रैफिक कंट्रोल करने में लगे थे तभी दो लोग आए और उनके साथ गाली-गलौज और हाथा–पाई करने लगे इस दौरान जवान के वर्दी का बटन टूट गया।
मौजूद लोगो के अनुसार दोनो लोग शराब के नशे में थे। हाथा–पाई देख वहा भीड़ इक्ट्ठा हो गया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट चौकी के सिपाही आए और दोनो को चौकी लेकर चले गए। पता चला की एक कुशीनगर जनपद का तो दूसरा सदर कोतवाली के धनेवा का रहने वाला है। फिलहाल कोतवाली पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
Published : 26 December 2023, 12:41 PM IST
No related posts found.