हिंदी
बलरामपुरः योगी सरकार ने नौनिहालों के पढ़ाई के बोझ को लेकर शनिवार का दिन ‘नो बैग डे’ के रूप में मनाने का आदेश दिया था। आदेश में कहा गया था कि सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शनिवार को कोई भी बच्चा बैग लेकर नहीं आएगा और इसी बाबत ‘नो बैग डे’ के मौके पर परिषदीय स्कूल के बच्चों ने अपने हुनर को नया आयाम दिया। इस दौरान बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं हुई और अन्य कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
यह भी पढ़ें: यूपी के स्कूलों में अब संडे से पहले होगा 'फन डे'
गर्मी की छुट्टियों से पहले शनिवार को पहला ‘नो बैग डे’ मनाया गया। बैग न लाने से बच्चों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालय बिथरिया परसपुर में ‘नो बैग डे’ के अवसर पर पेटिंग, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 83 बच्चों ने भाग किया और अपने-अपने हुनर दिखाए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र प्रताप आर्या ने पुरस्कृत किया।
Published : 20 May 2017, 6:31 PM IST
No related posts found.