हिंदी
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक गांव में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा के तारकनाडी गांव में सरकारी स्कूल की इमारत में आज तड़के अचानक से आग लग गई, जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा। स्कूल में कोई नहीं होने से किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।(वार्ता)
Published : 14 December 2022, 6:52 PM IST
Topics : आग इमारत क्षतिग्रस्त जम्मू कश्मीर बांदीपोरा स्कूल
No related posts found.