हिंदी
नई दिल्ली: सावन का महीना शुरु हो गया है, इस साल श्रावण मास 14 जुलाई से शुरु होकर 12 अगस्त तक रहेगा। यानी भगवान शिव के भक्त पूरे 29 दिन उनकी पूजा कर सकेंगे। शास्त्रों में ऐसा बहुत सी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें अर्पित करने से भगवान भोलनाथ प्रसन्न होते है।

यदि सावन में ये चीजें शिवजी को अर्पित की जाएं, तो इंसान की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये भी कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ को शमी के पत्ते भी चढ़ाए जाते है। चढ़ावे से भोलेनाथ के साथ-साथ शानिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

आपको बता दें कि धर्म शास्त्रों के अनुसार, कभी भी शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। हमेशा आधे शिवलिंग की परिक्रमा करने के लिए कहा गया है। चंद्रमा के रूप में शिवलिंग की परिक्रमा करने को कहा गया है। जलहरी लांघना अशुभ माना जाता है। अगर कोई लांघ जाता है तो कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।

आपको एक बात का ध्यान रखना आवशक है कि हमेशा शिवलिंग की परिक्रमा बांईं ओर से शुरु करनी चाहिए और उसके बाद आधी परिक्रमा करने के बाद उसी स्थान पर लौट जाना चाहिए, जहां से परिक्रमा शुरू की गई हो। ऐसा करने से नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है और सारे काम बनते चले जाते हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
Published : 14 July 2022, 1:41 PM IST
No related posts found.