AAP में सुनीता केजरीवाल की भूमिका पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

डीएन ब्यूरो

आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की पार्टी में सक्रिय भूमिका के बारे में राज खोला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सुनीता केजरीवाल की भूमिका
सुनीता केजरीवाल की भूमिका


नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। ईडी द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद से ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सार्वजनिक मंचों पर नजर आ रही हैं।

सुनीता केजरीवाल ने महारैली को भी किया संबोधित

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आप सरकार में  मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुनीता केजरीवाल की पार्टी में भूमिका को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुनीता मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए एक बेस्ट चेहरा है। उनका होने से पार्टी केडर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित, 

बकौल भारद्वाज सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि वे जेल में बंद केजरीवाल की दूत हैं।

जानकारी के अनुसार सीएण केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सुनीता केजरीवाल ने पार्टी की डिजीटल विंग को संबोधित किया है। जिसमें उन्होंने ईडी हिरासत और तिहाड़ जेल से सीएम केजरीवाल के संदेश को पढ़कर सुनाया।

यह भी पढ़ें: केसीआर की बेटी के कविता अरेस्ट, दिल्ली शराब घोटाले में हुई है गिरफ्तारी 

सुनीता ने 31 मार्च को आयोजित इंडिया ब्लाक की महारैली को भी संबोधित किया था।










संबंधित समाचार