हिंदी
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के सतना-कोटर मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की भिडंत में गिरे लोगों को एक तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबूपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गोरईया मोड़ पर कल रात्रि आमने सामने भिड़े दो मोटर साइकिल सवारों को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया।
इस हादसे में रवि कश्यप (35), अजय कश्यप (05) और विक्रम सिंह (24) की मौत हो गयी है। (वार्ता)
Published : 10 July 2022, 12:43 PM IST
Topics : घायल जीप पुलिस भिड़ंत मध्यप्रदेश मोटर साइकिलों मौत सड़क हादसा सतना
No related posts found.