हिंदी
धनघटा (संत कबीर नगर): जनपद के धनघटा तहसील परिसर में कर्मचारियों और फरियादियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी की टंकी लगाई गई थी। इसके साथ ही आरओ मशीन भी लगाई गई लेकिन अब पानी की टंकी सूख गई है। कर्मचारियों, फरियादियों के अलावा स्थानीय लोग भी पानी को तरस रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मोटर की खराबी के कारण पानी की टंकी में न तो जलापूर्ति हो रही है और न ही आरओ मशीन काम कर रही है।
पानी की टंकी के सूख जाने के कारण तहसील कर्मियों से लेकर फरियादियों समेत आम लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बता दें कि तहसील परिसर में लगभग 1 दशक पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। लोगों द्वारा टंकी को ठीक कराने की मांग की जा रही है।
Published : 16 December 2023, 3:06 PM IST
Topics : धनघटा तहसील पानी टंकी प्यास संत कबीर नगर स्थानीय लोग
No related posts found.