
संत कबीर नगर: माह-ए-रमजान में खजूर खास होती है। इसका एक अलग ही महत्व होता है। सभी दस्तरखान पर खजूर जरूर सजाई जाती है। नबी की सुन्नत को पूरा करने के लिए खजूर से ही अफतार करते हैं। खजूर खाना नबी की सुन्नत तो है, साथ में इससे अनेक लाभ भी मिलता है। प्रत्येक दिन एक कुंटल भर से अधिक खजूर की बिक्री हर चौराहे पर होती है।
यह भी पढ़ें: रमजान का दूसरा अशरा आज से प्रारंभ, बुजुर्गों ने बताए विभिन्न फायदे
मौलाना गुफरान नदवी ने कहा कि माह ए रमजान में हर तरफ अल्लाह की इबादत हो रही है। इबादत के साथ लोग खाने-पीने का भी विशेष ध्यान देते हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अफतार में जहां लोग तरह-तरह के फलस सजाते हैं, वहीं दस्तरखान पर खजूर जरूर मिलती है। नवी साहब की सुन्नत को अदा करने के लिए लोग खजूर से अफ्तारी करते हैं।
यह भी पढ़ें: रमजान के रंग में रंगा आजमगढ़, रोजेदारों में दिखा उत्साह
खजूर बेचने वाले जियाउद्दीन अजमेर, रुस्तम हुसैन, करम हुसैन आदि लोगों की बात माने तो प्रत्येक दिन एक कुंतल से अधिक खजूर की बिक्री होती है। खजूर एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इस फल में सैकड़ों बीमारियों का इलाज है। दिनभर भूखे-प्यासे होने के कारण शरीर में भारी थकान के साथ एनर्जी की भारी कभी महसूस होती है।
थकान को दूर करने व एनर्जी को शरीर में फौरन प्रदान करने के लिए खजूर जमकर खाएं। खजूर में ग्लूकोज सुक्रोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। खजूर के सेवन से शरीर की थकान होती है और इससे तत्काल एनर्जी मिलती है।
40 प्रकार की बीमारियों से मिलती है निजात
हकीम जुनैद ने बताया कि खजूर दुनिया का सबसे ताकतवर फल है।इसमें सैकड़ो बीमारियों से लड़ने की ताकत रखता है।उन्होंने बताया कि खून को बढ़ाता है, धातु की कमजोरी को रोकता है,कमर,गठिया दर्द,सूखी खांसी, हिचकी का रोग,बावासीर, मासिक धर्म,पेट के कीड़े, हृदयरोग,शरीर की जलन,थकावट सहित 40 बीमारियों का इलाज है।
25 लाख तक की बिकती है खजूर
सेमरियांवा, बाघनगर, लोहरौली व आसपास के चौराहों पर खजूर बेचने वालों की बातों को सही माने तो हर छोटे-बड़े दुकान से प्रत्येक दिन 10 किलो खजूर की बिक्री होती है। इस हिसाब से 30 रमजान में 50 से 60 कुंतल खजूर बिक जाती है। खजूर की बिक्री ही केवल 25 से 30 लाख तक की होती है।
Published : 27 March 2024, 4:37 PM IST
Topics : Dastarkhan Dates Sant Kabir Nagar uttar pradesh उत्तर प्रदेश खजूर दस्तरखान माह ए रमजान संत कबीर नगर