Allahabad University: प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति नियुक्त

पिछले 11 महीनों से स्थाई कुलपति का इंतजार कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति हो गयी है। प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 November 2020, 4:13 PM IST
google-preferred

इलाहाबाद: इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव को विश्विद्यालय की  पहली महिला कुलपति तथा तीसरी स्थाई कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और प्रदेश के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आंनदी बेन पटेल की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के साथ ही संगीता श्रीवास्तव को रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति के पद कार्यमुक्त भी कर दिया गया है।

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय का प्रभार अब उत्तर प्रदेश राजॢष टण्डन मुक्त विवि के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह को सौंपा गया है।नये पदों पर दोनों कुलपति ने सोमवार से पदभार भी ग्रहण कर लिया हैं।

रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजिटर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के नाम पर मुहर लगा दी है।प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के पति जस्टिस विक्रमनाथ गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय को पिछले करीब 11 महीने से स्थाई कुलपति का इंतजार था। प्रोफेसर रतनलाल हांगलू द्वारा बीते 31 दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद यहां कुलपति का पद खाली चल रहा था। कार्यवाहक कुलपति के रूप में आरआर तिवारी कामकाज देख रहे थे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय को वर्ष 2005 में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। तब से इलाहाबाद विश्वविद्यालय को तीन स्थायी कुलपति मिले। पहले कुलपति प्रो. राजन हर्षे फिर प्रो. एके सिंह और इसके बाद प्रो. रतन लाल हांगलू थे। अब प्रो. संगीता श्रीवास्तव को चौथा स्थायी कुलपति नियुक्त किया गया है।

Published : 
  • 30 November 2020, 4:13 PM IST

Related News

No related posts found.