
संभल: गुन्नौर क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को हत्या कर दी गई। बाइक सवार युवकों ने उन्हें जहर का इंजेक्शन लगाया और उनकी मौत हो गई। वह दोपहर में करीब एक बजे अपने जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दफ्तरा हिंमंचल स्थित घेर में चारपाई पर बैठे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पास पहुंचे, जिनमें से एक ने उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया और दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली लगने की आशंका में परिवार के लोग उन्हें पहले जुनावई स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उनकी रास्ते में मृत्यु हो गई।
तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे
करीब 65 वर्षीय गुलफाम सिंह यादव लगभग तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे। वह 2004 में गुन्नौर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके साथ ही वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे।
Published : 10 March 2025, 5:39 PM IST
Topics : BJP leader Dynamite News Gulfam Singh Yadav murder Sambhal Sambhal News UP News uttar pradesh