हिंदी
नोएडा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को नोएडा पहुंचे। नोएडा बॉर्डर के जीरो पॉइंट पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
सपा नेता भरत यादव के पिता रघुवर प्रधान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने शिरकत की। सेक्टर-121 के गढ़ी चौखंडी गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रघुवर प्रधान की मूर्ति का अनावरण किया।

मूर्ति के अनावरण के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि रघुवर प्रधान के लिए जैसे पहले सम्मान था वैसा ही सम्मान उनके लिए हमेशा बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: हार के बाद पहली बार जिले में पहुंचे अखिलेश यादव, जेल में बंद रमाकांत यादव से की मुलाकात
भाजपा पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खुद ही शर्मिंदा हो रहे हैं। 5 साल भाजपा ने कोई काम किया ही नहीं। अगर 5 साल काम किया होता तो उनके लोगों को शर्मिंदा नहीं होना पड़ता।
5 साल बाद सरकार चलाने के बाद भी इलाज नहीं
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार चलाने के बाद भी सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिलेगा, दवा नहीं मिलेगी। ऑपरेशन कराना हो तो कई दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुटी सपा, बैठक में लिये गये अहम फैसले
किसी और ने कर दिया उद्घाटन
दिल्ली से जोड़ने वाली नोएडा-दिल्ली मेट्रो का जिक्र करते हुए कहा कि नोएडा में चलने वाली मेट्रो समाजवादी पार्टी ने बनाई और उद्घाटन किसी और ने कर दिया। अपने भाषण में अखिलेश यादव ने लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एलिवेटेड रोड का भी जिक्र किया।
Published : 27 August 2022, 3:14 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Noida Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश नोएडा समाजवादी पार्टी