साइना नेहवाल ने अपने नाम किया इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब, विश्व चैम्पियन को छोड़ा पीछे

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर विश्व चैम्पियन कैरोलिना मारिन को पीछे छोड़ा। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 27 January 2019, 5:36 PM IST
google-preferred

जकार्ता: भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में साइना को वर्ल्ड नंबर-4 स्पेन की तीन बार विश्व चैम्पियन और ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन को चोट लग जाने का फायदा मिला। फाइनल मुकाबले में शुरु के सातवें मिनट में ही मारिन को चोट लग गई थी। उस समय साइना मारिन के खिलाफ 4-10 से पीछे थीं।

 

इस मैच के जीतने से साइना इंडोनेशिया मास्टर्स खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महीला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं हैं। इस जीत पर साइना ने कहा कि हम सभी के लिए यह साल काफी अहम है। वह काफी कड़ी प्रतिद्वंद्वी है, उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन जो भी कुछ हुआ वह उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा।

साइना ने कहा कि मैं भी चोट से वापसी करके आई हूं। मैने यह टूर्नामेंट ये देखने के लिए खेला कि मेरी चोट कितनी सही हुई है।  उन्होंने कहा कि मैं मलेशिया में सेमीफाइनल और यहां फाइनल खेल सकी इसलिए मैं खुश हूं। अब आगे और बेहतर फिटनेस की उम्मीद करते हुए अगले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करूंगी।

Published : 
  • 27 January 2019, 5:36 PM IST

Related News

No related posts found.