रोमांटिक अंदाज में दिखे खेसारी लाल और मोनालिसा, सादगी भरे अंदाज में किया अपने प्यार का इजहार

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और एक्टर खेसारी लाल यादव एक भोजपरी गाने में बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गानें में दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत और प्यारी दिख रही है। आप भी देखें प्यार भरा ये गाना..

Updated : 30 July 2019, 5:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और एक्टर खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दोनों एक-दूसरे के प्यार में मदहोश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: YouTube पर वायरल हो रहा 'पवन सिंह' का नया गाना, सुनते ही झूम उठेंगे शिव भक्त

भोजपुरी गाना 'महुआ नियन मद मातल' का विडियो यू्ट्यूब पर फैन्स के बीच धमाल मचा रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव और मोनालिसा की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। हालांकि ये गाना पुराना है, लेकिन ये अभी भी उतना ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है जितना पहले। 

यह भी पढ़ें: You Tube पर खेसारी लाल के नए भोजपुरी गाना की मची धूम, दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं अबतक

 

इस गाने में दोनों की जोड़ी बेहद ही कमाल की लग रही है। दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इस गाने में मोनालिसा और खेसरी लाल दोनों ही बहुत ही सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। आप भी अगर ये गाना देखेंगे तो आपको भी ये गाना बहुत पसंद आएगा। 

Published : 
  • 30 July 2019, 5:27 PM IST