Road Accident in Odisha: बस और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन की मौत, 10 घायल

ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक निजी कोचिंग सेंटर के छात्रों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लड़कियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Updated : 27 January 2024, 3:35 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक निजी कोचिंग सेंटर के छात्रों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लड़कियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

यह दुर्घटना दासपल्ला इलाके के सहलाभंगा जंगल में उस समय हुई जब 50 छात्रों को लेकर बस शुक्रवार को पिकनिक के लिए बोलांगीर जिले की ओर जा रही थी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घायल छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बस ने ट्रक को टक्कर मारी, दो की मौत, 20 स्कूली बच्चे घायल

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Published :  27 January 2024, 3:35 PM IST

Advertisement