हिंदी
चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में एक बस चट्टान से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि, 45 लोग घायल हो गए हैं।
यह सड़क हादसा बीती रात हुआ। तिरुपति के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में चालक की लापरवाही के कारण बस चट्टान से नीचे गिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 27 March 2022, 10:54 AM IST
Topics : अस्पताल आंध्र प्रदेश घायल चित्तूर पुलिस मौत यात्री सड़क हादसा
No related posts found.