हिंदी
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के आईएएस (रिटायर्ड) अफसर परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का नया सीईओ (चीफ एग्जिक्यूटिव अफसर) नियुक्त किया है। परमेश्वरन अय्यर नीति आयोग के तीसरे सीईओ होंगे।
परमेश्वरन अय्यर नीति आयोग में मौजूदा सीईओ अमिताभ कांत का स्थान लेंगे। अमिताभ कांत का कार्यकाल 30 जून 2022 को खत्म हो रहा है।
परमेश्वरन अय्यर की नियुक्ति नीति आयोग में दो वर्षों के लिये की गई है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
Published : 24 June 2022, 5:26 PM IST
No related posts found.