
गोरखपुरः सोमवार सुबह इलाहाबाद के शातिर बदमाश और डेढ़ लाख का इनामी फिरोज पठान को गोरखपुर एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ में मारा गिराया है। एसटीएफ की टीम ने इस बदमाश को बस्ती के महादेवा चौराहे के पास लालगंज रोड पर हुई मुठभेड़ में मार गिराया है।
यह भी पढ़ेंः DN Exclusive- यूपी एसटीएफ ने दिखाया कमाल, फर्जी शिक्षकों का किया पर्दाफाश
एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि बदमाश फिरोज बैंक डकैटी, चोरी, लूट में मुख्य आरोपी है। फिरोज ने बीते दिनों फरेंदा और बस्ती में बैंक लूट को अंजाम दिया था, इससे पहले कौशांबी में ग्राहक सेवा केंद्र पर भी लूट की थी।
यह भी पढ़ेंः यूपी में पाँच IPS के तबादले, अलीगढ़, मथुरा और बहराइच के एसएसपी बदले गये
बता दें कि वह हाल ही में बस्ती के आईसीआईसीआई बैंक से 40 लाख रुपये की लूट में शामिल है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी तलाश कई दिनों से थी। वह इस घटना का मुख्य आरोपी है। एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ टीम को एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने दो लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
Published : 24 February 2020, 10:03 AM IST
Topics : encounter Gorakhpur UP STF uttar pradesh इनामी बदमाश उत्तर प्रदेश एसटीएफ टीम गोरखपुर मुठभेड़