
लखनऊः राजधानी में लगातार हो रही चोरी ने लोगों के नाम में दम कर रखा है। बुलंद हौसले वाले चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे पुलिस के दावों की पोल भी खुलती नजर आ रही है।
कल रात को थाना इंदिरा नगर क्षेत्र के सेक्टर 10 के निवासी सीए बाबू, राजीव शर्मा के बन्द घर में लाखों की चोरी हुई है। चोरी करके चोर आसानी से फरार हो गए। सूचना मिलने पर के पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन मौके पर कोई आला पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा।
Published : 11 November 2019, 1:47 PM IST
Topics : Lucknow theft UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश चोरी यूपी पुलिस लखनऊ