रायबरेली में भरे बाजार बड़ा ड्रामा, जानिये किन्नरों को क्यों किया गया निर्वस्त्र
रायबरेली जनपद में सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया बाजार में सरेआम कुछ किन्नरों द्वारा एक व्यक्ति को नकली किन्नर घोषित करके उसे नंगा कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रायबरेली: जनपद के कोतवाली सलोन अंतर्गत करहिया बाजार में मंगलवार को नकली किन्नर पकड़े गए हैं। असली किन्नरों ने इन्हें पकड़कर अवैध वसूली करने का दावा किया। यही नहीं इन नकली किन्नरों के कपड़े तक फाड़ दिए गए और इन्हें निर्वस्त्र करके पीटा भी गया, जिसका वीडियो में सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सलोन में किन्नर समाज की अगुवा जगदंबा गुरु ने बताया कि उनके चेलों ने इस नकली किन्नरों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि काफी समय से करहिया बाजार इलाके में नकली किन्नरों के द्वारा लोगों से अवैध रूप से वसूली करने की खबर मिल रही थी।
यह भी पढ़ें |
Raebareli Accident: रायबरेली में छात्रों से भरी वैन घर में घुसी, जानिये पूरा अपडेट
प्रतापगढ़ के रहने वाली अनीता किन्नर जो इन लोगों से इस तरह की वसूली करवाती है। उन्हें हमने कई बार फोन करके रोकने की कोशिश भी की। लेकिन यह लोग अपनी अवैध वसूली से नहीं रुके। हमारे यजमानों ने हमें फोन करके उनके बारे में बताया। तब हमने उन्हें पकड़ा। लेकिन दो-तीन किन्नर हमारे द्वारा पकड़े गए बाकी भाग गए। उनको हमने नंगा किया तो वह आदमी निकले। उनको पड़कर हमने करहिया चौकी में दे दिया।
अनीता द्वारा इन्हें भेज करके अवैध वसूली करवाई जाती है। वह आदमियों को कपड़ा पहनाकर नकली किन्नर बनाती है और अवैध वसूली के साथ यह लोग चोरी, डकैती भी करते हैं। गाड़ियों में लूटपाट का काम भी यह लोग करते हैं।
यह भी पढ़ें |
रायबरेली में कोचिंग गई नाबालिग छात्रा आखिर कहां हुई लापता? जानिये आरोपी के बारे में
पकड़े गए एक ने बताया कि वह कानपुर का रहने वाला है। वह लालगंज आया था। उसे अनीता गुरु ने भेजा था। अन्य चेले लोग भी यहां आए थे। हम कल 6 लोग आए थे। कुछ भाग गए। उसने बताया कि वह एक डांसर है और कानपुर में काम किया करता है। कल दो किन्नर साथ थे बाकी अन्य डांसर थे।
इस मामले में सलोन थाना इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को किन्नरों ने पकड़ा है। लेकिन इस प्रकार से सार्वजनिक रूप से किसी के कपड़े फाड़ कर उसके साथ इस तरह का व्यवहार करना गैरकानूनी है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।