बहेड़ी में कारोबारियों ने दिखाई एकजुटता, नईम अहमद को सर्वसम्मति से सौंपी अध्यक्ष की कमान
बरेली के बहेड़ी राइस मिल एसोसिएशन के चुनाव में भाजपा नेता नईम अहमद को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। खास बात यह रही कि अध्यक्ष समेत एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी में मोहम्मद खालिद को नायब सदर, इंतखाब अहमद को जनरल सेक्रेटरी और अन्य सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।