
नई दिल्ली: राम मंदिर मामले में आज मध्यस्थता कमेटी की रिपोर्ट सहित तमाम बिंदुओं पर सुनवाई हुई। जिसमें यह तय किया गया कि आगामी 6 अगस्त से मामले की रोजाना सुनवाई होगी।
Ayodhya land case: CJI says, 'The hearing of the case will be on a day-to-day basis, hearing to begin from August 6th. pic.twitter.com/nV6ZAeKdoX
— ANI (@ANI) August 2, 2019
मध्यस्थता की कोशिश से कोई सकारात्मक नतीजा न निकलने पर शुक्रवार को मामले की सुनवाई में आगे की रूपरेखा तय कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब राम मंदिर मामले की तब तक रोजाना सुनवाई चलेगी।
यह फैसला चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीट ने किया। इस बेंच में जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एसए नजीर शामिल हैं।
सप्ताह में तीन दिन होगी सुनवाई
सुनवाई कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए मामले में गठित कमेटी को भंग कर दिया है। साथ ही कहा कि 6 अगस्त से सप्ताह में तीन मंगलवार , बुधवार और गुरुवार को सुनवाई होगी।
Published : 2 August 2019, 3:35 PM IST
Topics : Ayodhya hearing New Delhi Ram Mandir case Supreme Court अयोध्या नई दिल्ली राम मंदिर केस सुनवाई सुप्रीम कोर्ट