बलरामपुर: आतिशबाजी के साथ रावण दहन, उमड़ी लोगों की भीड़

राम लीला मंचन के सातवें दिन राम लीला मैदान में आतिशबाजी के साथ रावण का दहन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग असत्य पर सत्य की जीत के गवाह बने।

Updated : 28 October 2017, 6:51 PM IST
google-preferred

बलरामपुर:  राम लीला मंचन के सातवें दिन राम लीला मैदान में आतिशबाजी के साथ रावण का दहन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में लोग असत्य पर सत्य की जीत के गवाह बने।  रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के हाथों रावण, कुंभकर्ण और अहिरावण का दहन हुआ। गैसडी क्षेत्र का मशहूर रामलीला मैदान सातवें दिन रामलीला मैदान में अहंकार रूपी  रावण, मेघनाद और कुंभकरण के वध के साथ जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

 
इस दौरान पूरा मैदान आतिशबाजी से जगमगा उठा। लोग जश्न में डूब गए, रावण वध से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप में महाविद्या देवी मंदिर में पूजा की। रावण वध समेत कई लीलाओं का मंचन किया गया। लोगों ने रामलीला मंचन का जमकर लुत्फ उठाया। बाद में श्रीराम ने अग्नि स्वरूप बाण छोड़कर रावण दहन किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। जिससे पूरा मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा। 

जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान 

रामलीला मैदान में 50 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। पुतला दहन होते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंजा उठा। लोग जश्न में डूब गए। इस मौके पर कोई खलल न पड़े इसलिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। रामलीला मैदान में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। 

रामलीला मैदान में भारी उमड़ी भीड़
इस दशहरे मेले में रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में पहुंचे थे। सभी लोगों में इस पावन पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रामलीला देखने आये राम धीरज,मुस्कान और नेहा ने बताया कि रामलीला देखकर बहुत ही अच्छा लगा। बड़ा ही अलौकिक नजारा था, ऐसा अद्भुत नजारा देख कर मन प्रसन्न हो गया। सातवें दिन रामलीला मंचन में राम सुग्रीव मित्रत्रा ,बालि बध, अंगद रावण हनुमान रावण संबाद, लंका दहन जैसे प्रसिगिक दृश्य दिखाए गए।

वही रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति, मूर्क्षित लक्ष्मण हनुमान द्वारा लायी गयी संजीवनी बूटी से उठ कर मेघनाथ बध करते है। रामादल और लंकेश रावण की आसुरी सेना की बीच लड़ाई मे कुंभकर्ण अहिरावण व रावण का बध राम के द्वारा किया गया। सातवें दिन राम-रमेश मिश्रा, बालि-श्रवण जायसवाल, लक्ष्मण-बैजनाथ, दीपक जायसवाल, आकाश कसौघन,हनुमान-प्रिन्स वर्मा, सुग्रीव प्रेम जायसवाल, अंगद-बिजय गुप्ता,रावण अशोक गुप्ता आदि ने अपना अपना किरदार अदा किया।
 

Published : 
  • 28 October 2017, 6:51 PM IST

Related News

No related posts found.