राजीव गांधी जयंती: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 73वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजबब्बर के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर रिजवी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पण किया।

Updated : 20 August 2017, 4:24 PM IST
google-preferred

लखनऊ: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 73 वीं जयंती है। इस मौके पर यूपी कांग्रेस नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर राजबब्बर के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर रिजवी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पण किया। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर माल्यार्पण कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि आज हमने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के साथ उस दिन को भी याद किया, जिस दिन महापुरुष राजीव गांधी का जन्म हुआ था।

कांग्रेस नेता अमर रिजवी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में तकनीकी क्रांति लाने पर दिया था जोर

गौरतलब है कि स्व. राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। 1984 में देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिर्फ 40 साल की उम्र में राजीव गांधी भारी बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी 1984 -1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। देश में तकनीकी क्रांति लाने का श्रेय भी राजीव गांधी को  जाता है। भारत में कंप्यूटर के इस्तेमाल को उन्होंने काफी बढ़ावा दिया था। पेशे से पायलट रहे राजीव गांधी ने इटली की रहने वाली सोनिया गांधी से प्रेम विवाह किया था। 1989 में सेना के लिए खरीदे जाने वाले बोफोर्स तोप घोटाले में राजीव गांधी का नाम भी सामने आया जिसके बाद वो लोकसभा चुनाव बुरी तरह हार गए थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए

मुजफ्फरनगर रेल हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए जताई संवेदना

कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने मुजफ्फरनगर रेल हादसे में मारे गए लोगों के पीड़ित परिवारों के लिए अपनी संवेदना जताई। इस मौके पर उन्होंने कहा की पीड़ित परिवारों के लिए हमारी भारी संवेदना है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के बीते तीन सालों में कोई भी विभाग सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। चाहे वो रेल विभाग हो, चाहे फाइनेंस हो या व्यापार। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा की ये सरकार अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल है।

Published : 
  • 20 August 2017, 4:24 PM IST

Related News

No related posts found.