Rajasthan News : बनास नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, घर में मचा कोहराम

राजस्थान के करोली के हाडोती इलाके में बहने वाली बनास नदी में नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 May 2024, 4:54 PM IST
google-preferred

करौली: राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा के हाडोती इलाके में बहने वाली बनास नदी में नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई । सूचना मिलने पर सपोटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को पानी से बाहर निकलवाया,लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी दोनों युवक रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं । 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव को बाहर निकाल लिया। शवों को देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बनास नदी और इसकी सहायक नदियों में गर्मियों के मौसम में पिछली बार भी आधा दर्जन से अधिक युवकों की नहाते समय जान चली गई थी। इस बार दो युवकों की बुधवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। इससे दोनों के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे लगते हैं। चाचा भतीजे की मौत से पूरे हाडोती क्षेत्र और मृतकों के गांव मीणा बडौदा वजीरपुर सवाई माधोपुर में शोक छा गया है। दोनों मृतक चाचा भतीजे थे। अपनी बहन के घर चाचा भतीजे के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

सपोटरा थाना अधिकारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि वजीरपुर थाना अंतर्गत मीणा बड़ौदा गांव निवासी प्रह्लाद पुत्र रामकुमार महावर उम्र 26साल और गोलू पुत्र उदयसिंह उम्र 16 साल हाडोती में अपनी बहन के घर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

पुलिस ने मृतक चाचा भतीजे के शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाडोती की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
 

Published : 
  • 15 May 2024, 4:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement