हिंदी
जयपुर: राजस्थान के सिरोही जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग में एक ट्रक के चालक और परिचालक की जल कर मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि सिरोही कांडला राष्ट्रीय राजमार्ग 168 पर मीरपुर सरहद के पास रविवार देर रात दो बजे पत्थर से भरे ट्रक की कोयले से भरे ट्रक के साथ आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद दोनों ट्रक में आग लग गई जिससे कोयले से भरे ट्रक के चालक भरतपुर निवासी इरफान मोहम्मद और परिचालक इरशाद की जल कर मौत हो गई। पत्थर से भरे ट्रक के चालक और परिचालक फरार हो गये।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पत्थर से भरे ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Published : 30 October 2023, 4:03 PM IST
No related posts found.