हिंदी
जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बीकानेर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को परिवादी से 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के यहां जारी बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके विरूद्ध दर्ज एक आपराधिक मामले को बंद करने की एवज में बज्जू थाने का कांस्टेबल बनवारी लाल 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की। बयान के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल बनवारी लाल को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
Published : 19 September 2023, 5:41 PM IST
No related posts found.