हिंदी
लखनऊ: राजधानी के बंदरियाबाग चौराहे पर अजगर दिखने से सनसनी मच गई। दरअसल चौराहे पर बिजली के खंभे पर आई खराबी दूर करने के लिये लेसा कर्मचारी आये थे। बिजली कर्मचारी अपना काम ही कर रहे थे, तभी एक कर्मचारी की नजर यहां रेंग रहे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर कर्माचारी के हाथ-पांव फूल गये और उसने शोर मचाया।
इसके बाद यहां मौजूद ट्रेफिक पुलिस ने ट्रेफिक रोक दिया और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
गौरतरब है कि हाल ही में 1090 चौराहे पर एक विशालकाय अजगर देखा गया था।
Published : 12 September 2018, 11:51 AM IST
Topics : Lucknow python अजगर बंदरियाबाग चौराहे लखनऊ वीआईपी इलाकें